फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Case registered against 28 people including BJP leader in Chakeri firing case

Kanpur: चकेरी में फायरिंग मामले में भाजपा नेता समेत 28 पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 03 Sep 2024 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 08:45 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के काजीखेड़ा में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की उंगली उड़ गई थी। मामले में भाजपा नेता समेत 28 पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur: Case registered against 28 people including BJP leader in Chakeri firing case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी के काजीखेड़ा में वर्चस्व को लेकर दबंगों द्वारा फायरिंग कर एक युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार शाम काजीखेड़ा निवासी रोहित गौतम सैलून में दाढ़ी बनवा रहा था। इस दौरान सफीपुर निवासी बुग्गा नाम का युवक अपने साथियों के साथ वहां आया और उसपर फायर झोंक दिया था।
विज्ञापन


बचने के लिए हाथ बढ़ाने पर रोहित की एक उंगली उड़ गई थी। पुलिस ने रोहित की तहरीर पर आरोपी बुग्गा, भाजपा नेता अंशू गुप्ता, राजू पागल व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि अंशू गुप्ता ने इससे पहले भी विधानसभा अध्यक्ष के घर के पास मारपीट के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से धक्का मुक्की की थी और आरोपी को छुड़वा लिया था। धक्का मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेकिन सत्ता पक्ष के चलते पुलिस ने उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed