फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case regarding attack on tannery worker four more assailants arrested main accused already jailed

कानपुर क्राइम: टेनरीकर्मी पर हमले का मामला, चार और हमलावर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

Wed, 23 Sep 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ में टेनरीकर्मी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी नितिन उर्फ मल्लू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी चार को भी जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Kanpur Case regarding attack on tannery worker four more assailants arrested main accused already jailed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में टेनरीकर्मी पर हमले में मंगलवार को पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीनगर निवासी टेनरीकर्मी सूफियान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 31 अगस्त को नितिन उर्फ मल्लू, पोखरपुर निवासी रोहित उर्फ नन्नू, दिलशाद खान, ओमपुरवा निवासी सुमित राजपूत उर्फ व्याकुल और राजा शुक्ला ने हमला कर दिया था। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को जाजमऊ से पुलिस ने रोहित और दिलशाद खान, सुमित और राजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed