फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Case of taking out juloos e mohammadi without permission

कानपुर: बगैर अनुमति के जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के मामले में 28 आरोपी चिह्नित

Wed, 20 Oct 2021 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि एफआईआर में कोई भी ऐसी धारा नहीं लगी है जिसमें सात साल तक की सजा हो। लिहाजा थाने से ही जमानत आरोपियों को मिल जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Case of taking out juloos e mohammadi without permission
विरोध में सड़क पर उतरे लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने वीडियो और फोटो के जरिए 28 लोगों को चिह्नित किया है। जिनके चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इनकी शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। उधर नामजद आरोपियों पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


दरअसल, जुलूस-ए-मोहम्मदी की इजाजत नहीं थी। पुलिस प्रशासन ने निर्देश जारी किए थे कि कोविड प्रोटोकॉल की वजह से जुलूस की पाबंदी है। इसके बावजूद मंगलवार दोपहर को यतीमखाना से लेकर फूलबाग समेत अन्य कई इलाकों में हजारों लोगों ने जुलूस निकाला था।
विज्ञापन


पुलिस का आदेश निर्देश सब दरकिनार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने देर रात में तीन नामजद समेत पांच सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अब जुलूस के तमाम वीडियो और फोटो जुटाए हैं। 50 से अधिक सीसीटीवी चिह्नित कर उनके फुटेज जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि एफआईआर में कोई भी ऐसी धारा नहीं लगी है जिसमें सात साल तक की सजा हो। लिहाजा थाने से ही जमानत आरोपियों को मिल जाएगी।


जाजमऊ में जुलूस निकालने पर चार नामजद, 100 अज्ञात पर रिपोर्ट
जाजमऊ में मंगलवार को बिना अनुमति के जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने पर चकेरी पुलिस ने चार नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में कहा गया कि सहमति के बावजूद जाजमऊ में भारी संख्या में लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर जुलूस निकाला। इस मामले में पुलिस ने जाजमऊ के सरैयां निवासी हसीम बाबर, जुबेर कसाई, दरगाह शरीफ  निवासी हमजा और जाजमऊ के जिन्नातो मस्जिद के पास के निवासी हाजी अब्दुल हबीब समेत 100 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed