Kanpur: संविदा रेलकर्मी को गोली मारने का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Kanpur News: रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ युवकों ने रेलवे कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की देर रात रेलवे के संविदा कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल को सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बता दें कि रेलकर्मी के पिता की टी-स्टाल पर चाय और सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था।
दुकान बंद होने के बावजूद मांग रहे थे चाय-सिगरेट
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पीड़ित के पिता की आछी मोहाल उत्तरी निवासी प्रदीप की रेलवे स्टेशन रोड पर चाय की दुकान है। दुकान बंद होने के बावजूद युवक जबरन दुकान खोलकर सिगरेट व चाय की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने खंगाले थे आधा दर्जन सीसीटीवी
कृष्णा ने विरोध किया, तो उन युवकों से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने उस पर फायर कर दिया था। गोली कृष्णा के जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।