फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of murder after robbery of an elderly woman three accused arrested in police encounter

Kanpur: बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या का मामला, तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Sat, 12 Jul 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Jul 2025 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: रामबाग में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur Case of murder after robbery of an elderly woman three accused arrested in police encounter
बुजुर्ग महिला की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रामबाग में हुई बुजुर्ग महिला प्रेमलता मिश्रा की लूट के बाद हत्या मोहल्ले के नितिन त्रिपाठी ने चमनगंज के सारिक और शुक्लागंज के शाहनवाज के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार तड़के दादानगर ढाल के पास मुठभेड़ में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली शाहनवाज के पैर लगी है।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, नकदी और कुछ जेवरात मिले हैं। हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71) की हत्या कर उनके घर से करीब डेढ़ से दो लाख की नकदी और आठ से दस तोले सोना लूट लिया गया था।

विज्ञापन

मोहल्ले के नितिन त्रिपाठी ने रची थी साजिश
पुलिस और फॉरेंसिक ने घटना की जांच की] तो उसमें चौंकाने वाली जानकारी मिली। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक घटना की साजिश मोहल्ले के नितिन त्रिपाठी ने रची थी।  उसने सारिक और शाहनवाज के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बुजुर्ग दंपति के घर में शाहनवाज पहले घुसा था।

वाट्सएप कॉल से हो रही थी बातचीत
पीछे से नितिन भी आ गया था। दोनों ने बुजुर्ग महिला की हत्या की और माल लेकर शाहनवाज फरार हो गया। उसके भगाने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सारिक बाहर से निगरानी कर रहा था। सबकी आपस में वाट्सएप कॉल से बातचीत हो रही थी।

विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती के घर कुछ काम करने आए थे दो
पुलिस ने नितिन और सारिक की पहले ही जानकारी जुटा ली थी। शनिवार की सुबह तीनों भागने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने तीनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सारिक और शाहनवाज कुछ दिन पहले बुजुर्ग दंपती के घर कुछ काम करने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed