फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of innocent child dying after being crushed by a pickup body buried in presence of police

Kanpur: पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत का मामला, पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया शव, परिजनों का हंगामा

Thu, 10 Jul 2025 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Jul 2025 03:45 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत हो गई थी। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में मासूम का  शव दफनाया गया।

विज्ञापन
Kanpur Case of innocent child dying after being crushed by a pickup body buried in presence of police
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर का मजरा बहादुर खेड़ा में बुधवार की सुबह पिकअप चालक की लापरवाही के चलते मासूम अभिनव (3)  की कुचलकर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। गुरुवार को अंतिम संस्कार प्रक्रिया के दौरान परिजन अचानक उग्र हो गए।

विज्ञापन

अभिनव के पिता धीरेंद्र ने पुलिस पर आरोप लगाया कि चालक अरुण कुमार का नाम तहरीर में दिया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा उसका नाम हटा दिया गया है और अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, प्रकरण में थानाध्यक्ष महराजपुर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में चालक अज्ञात था।

विज्ञापन

पुलिस की मौजदूगी में शव को दफनाया
परिजनों की तरफ से नाम मिलने के बाद रात में ही नाम बढ़ा दिया गया है। चालक अरुण की तलाश की जा रही है। परिजनों को जानकारी का अभाव था, उनको बता दिया गया है और समझाबुझा दिया गया है। इसके बाद परिजन शव को लेकर डोमनपुर गंगा घाट पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार करते हुए दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed