फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Case of fraud of 50 lakhs on former in-charge of Mirpur hospital

कानपुर: मीरपुर अस्पताल के पूर्व प्रभारी पर 50 लाख की धोखाधड़ी का केस, फर्जी दस्तावेज की मदद से ली पेंशन

Thu, 19 Aug 2021 06:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Aug 2021 06:01 AM IST
सार

आरोपी पूर्व प्रभारी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रहता है। रेल बाजार इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ निवासी डॉ. सुशील चंद्र तिवारी मीरपुर चिकित्सालय में प्रभारी के पद पर तैनात रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Case of fraud of 50 lakhs on former in-charge of Mirpur hospital
धोखाधड़ी - फोटो : गूगल

विस्तार

कानपुर में मीरपुर अस्पताल के एक पूर्व प्रभारी पर रेल बाजार थाने में बुधवार रात धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि अपात्र होने के बावजूद आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभाग में लगाए और छह साल में 50 लाख रुपये की पेंशन उठा ली।
विज्ञापन


वर्तमान अस्पताल प्रभारी माधुरी वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पूर्व प्रभारी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रहता है। रेल बाजार इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ निवासी डॉ. सुशील चंद्र तिवारी मीरपुर चिकित्सालय में प्रभारी के पद पर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन


यहीं से 2015 में रिटायर्ड हुए थे। अस्पताल के वर्तमान प्रभारी की तहरीर के मुताबिक रिटायर्ड होने के बाद से अब तक 50 लाख रुपये का पेंशन लाभ डॉ. सुशील चंद्र ले चुके हैं। वे पेंशन के लिए पात्र नहीं थे। विभागीय जांच में दोषी पाए गए। उसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में विभाग ने आरोपों के सापेक्ष दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। उनका सत्यापन किया जाएगा। आरोपी डॉ. सुशील को बयान के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही उनका बैंक डिटेल भी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed