फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard

Kanpur: पुलिस हिरासत में युवक कर मौत का मामला, नाइट अफसर लाइन हाजिर, होमगार्ड पर कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 12 Sep 2025 06:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में नाइट अफसर तनुज सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड राम किशोर शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard
डीसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में नाइट अफसर तनुज सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड राम किशोर शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। बता दें कि रावतपुर थाने में गुरुवार की सुबह शौचालय के दरवाजे की ग्रिल से फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। उसे तीन घंटे पहले ही बुआ के साथ मारपीट करने के आरोप में परिजन थाने छोड़ गए थे।

विज्ञापन

Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard
मृतक दिनेश के दुखी पिता दिलीप कुमार व बुआ रेनू - फोटो : amar ujala

रावतपुर निवासी दिलीप का 34 वर्षीय पुत्र दिनेश उर्फ गुडडू करीब एक साल से रावतपुर की कच्ची मड़ैया निवासी बुआ रेनू के घर में रहकर शटरिंग का काम कर रहा था। गुरुवार की तड़के 3:40 बजे रेनू का बेटा सिद्धार्थ और दामाद अभिषेक दिनेश को लेकर रावतपुर थाने आए। वह शराब के नशे में धुत था। सिद्धार्थ ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दिनेश मां से रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर लेंटर का जाल बांधने वाले तार से उनका गला कसने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard
इसी बाथरूम में लगाया था फंदा - फोटो : amar ujala

टीशर्ट के निचले हिस्से को फाड़कर फंदा बनाया
उनके शोर मचाने पर उसे पकड़कर थाने छोड़ गए थे। उसे पुलिस कार्यालय में बैठा लिया गया था। सुबह सात बजे के आसपास दिनेश ने शौचालय जाने की बात कही जिस पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड उसे ले गया। करीब 20 से 25 मिनट बाद भी दिनेश बाहर नहीं आया। इस पर होमगार्ड ने अंदर जाकर देखा तो उसके हाथ-पैर फूल गए। दिनेश ने टीशर्ट के निचले हिस्से को फाड़कर फंदा बनाकर जाली से लटका था।

विज्ञापन

Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard
बाथरूम में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

बवाल की आशंका पर कई थानों का फोर्स रहा मौजूद
इंस्पेक्टर केके मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। पुलिसकर्मी दिनेश को लेकर हैलट पहुंचे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बवाल की आशंका पर रावतपुर, कल्याणपुर, काकादेव, चौबेपुर, बिठूर समेत अन्य थानों का फोर्स बुला लिया गया। एक कंपनी पीएसी भी तैनात कर दी गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी, एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह समेत अन्य अधिकारी आ गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए।

Kanpur Case of death of youth in police custody night officer line duty action against home guard
रावतपुर थाना - फोटो : amar ujala

पिता के साथ न रहकर बुआ के साथ रह रहा था
बुआ रेनू के मुताबिक, गुड्डू की मां की मौत हो चुकी है। वह पहले अपनी बहन गप्पन के साथ लखनऊ में रह रहा था। शराब की लती था। अब वह उनके घर में ही रह रहा था। काफी पहले लाल इमली के पास गुड्डू ने पंचर की दुकान भी की थी। पिता और भाई से नहीं बनती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed