फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Card stuck in ATM, ₹34,500 siphoned from account; case registered on Police Commissioner's orders

कानपुर: एटीएम में फंसा कार्ड, खाते से 34,500 रुपये पार, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2026 10:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 07 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Card stuck in ATM, ₹34,500 siphoned from account; case registered on Police Commissioner's orders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ में एटीएम से रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगी हो गई। बाबूपुरवा के बाकरगंज आजाद नगर निवासी नयाब अहमद के खाते से कई बार में 34,500 रुपये निकल गए। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


नयाब ने बताया कि चार जुलाई को वह निजी काम से जाजमऊ गए थे। जाजमऊ चुंगी के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकालते समय कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर कॉल उठाने वाले ने सुबह बैंक आकर कार्ड ले जाने की बात कही। घर पहुंचने पर खाते से रकम निकलने के कई मैसेज आए। दोबारा कॉल करने पर कार्ड ब्लॉक करने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन


अगले दिन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एसबीआई के मैनेजर से शिकायत की। उन्होंने तीन माह में रकम वापस आने की बात कही। ठगी का एहसास होने पर जाजमऊ थाने पहुंचे, लेकिन वहां से टरका दिया गया। बाद में कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed