{"_id":"6a45433bd2b1baec7204b88f","slug":"kanpur-candidate-chased-and-beaten-during-nri-city-society-election-case-registered-against-33-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एनआरआई सिटी के सोसाइटी चुनाव में प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा, 33 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एनआरआई सिटी के सोसाइटी चुनाव में प्रत्याशी को दौड़ाकर पीटा, 33 पर रिपोर्ट
Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:35 PM IST
सार
हार की आशंका पर विरोधियों पर हमला करने का आरोप है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एनआरआई हाईट्स सोसाइटी में वार्षिक चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी ने अपने विरोधियों पर जानलेवा हमला करने, दौड़ाकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर नौ नामजद और 25 अज्ञात समेत कुल 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एनआरआई हाईट्स डायमंड टावर निवासी अजय भार्गव के अनुसार 28 जून को सोसाइटी में वार्षिक चुनाव हो रहा था जिसमें वह भी प्रत्याशी थे। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे हार की आशंका में विरोधी पक्ष के दीपक गुप्ता उर्फ अभिनव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, ममता जायसवाल, श्रुति गुप्ता, स्वाति गुप्ता, मैथिली पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, आयुष जायसवाल समेत 20-25 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सभी ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों और चप्पलों से परिसर में दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की नीयत से हमला कर गालीगलौज करते हुए धमकाया।

किसी तरह चुनाव ड्यूटी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आरोपियों पर पूर्व में भी प्रताड़ित करने के प्रयास का आरोप लगाया। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि तहरीर, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आदि साक्ष्यों के आधार पर आठ नामजद और 25 अज्ञात कुल 33 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।