{"_id":"60e70e8a8ebc3ec75d6f4adb","slug":"kanpur-bus-fell-down-after-breaking-the-railing-of-the-bridge-in-billhaur-passengers-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर में पुल की रेलिंग तोड़कर तेज बारिश में बस नीचे गिरी, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर में पुल की रेलिंग तोड़कर तेज बारिश में बस नीचे गिरी, बाल-बाल बचे यात्री
Thu, 08 Jul 2021 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:10 PM IST
सार
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के सैबसू मोड़ के पास अटक नदी बारिश के दौरान एक रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में यात्री बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
पुल से रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी बस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर में गुरुवार शाम सात बजे कानपुर से कन्नौज सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर क्षेत्र के रसूलपुुर गांव के समीप अटक नदी में जा गिरी। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने बारिश के दौरान ही सीढ़ी लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस गुरुवार को करीब पचास यात्रियों को लेकर कन्नौज जा रही थी।
क्षेत्र के रसूलपुर-मोहनपुरवा गांव के समीप जीटी रोड पर तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पुल की लोहे की रेलिंग तोड़कर अटक नदी में जा गिरी। हादसा होते देखकर ग्रामीण दौड़े और सीढ़ी लगाकर बारी-बारी से एक-एक यात्री को सुरक्षित बार निकाला।
विज्ञापन
इसी बीच हादसे की सूचना पाकर एसडीएम आकांक्षा गौतम भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक लगभग सभी रोडवेज बस के यात्रियों को सकुशल बस से निकाल लिया गया था। बताते हैं कि मोड़ होने और बारिश के कारण रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। लेकिन मौके पर रोडवेज बस के चालक-परिचालक नहीं मिले।