फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bullet fired at the house of former MLA of Jehanabad, shell found on the roof

Kanpur: जहानाबाद के पूर्व विधायक के घर चली गोली, छत पर मिला खोखा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bullet fired at the house of former MLA of Jehanabad, shell found on the roof
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
जहानाबाद से बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के घर की छत पर रविवार रात गोली चल गई। घटना के वक्त विधायक, पत्नी और बेटे के साथ छत पर ही थे। पूर्व विधायक ने बर्रा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से खोखा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एमआईजी बर्रा दो निवासी पूर्व विधायक ने बताया कि रविवार को करवाचौथ के समय रात 8:20 बजे घर की चौथी मंजिल पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमौली रहीं पत्नी ममता पांडेय पूजा कर रहीं थीं। उस समय उनका अधिवक्ता बेटा मोहित पांडेय भी पास में खड़ा था। कीट पतंगों के चलते लाइट बंद कर दी थी। रोड लाइट की रोशनी छत पर आ रही थी।
विज्ञापन


पूजन के बाद वह पत्नी और बेटे के साथ जीना उतर कर नीचे जा रहे थे कि तभी फायर की आवाज आई। ऐसा लगा जैसे कोई चीज लोहे से टकाराई। लाइटें जलाकर देखने पर छत पर लगा सोलर पैनल क्षतिग्रस्त मिला। नीचे गोली पड़ी थी जो कि लोहे के जीने से टकराने के बाद पैनल की ओर मुड़ गई थी। गोली का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचका था। पूर्व विधायक पर गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने जताया जान का खतरा
पूर्व विधायक का कहना है कि राजनीति से जुड़े होने की वजह से राजनैतिक और आपराधिक लोगाें से उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने आशंका जताई गोली उनकी हत्या करने के लिए चलाई गई थी। एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि गोली की जांच के लिए उसे फॉरेंसिक टीम साथ ले गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed