{"_id":"68caf8204d0611017708bbbc","slug":"kanpur-bulldozers-fired-land-worth-100-crores-freed-from-encroachment-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, 25 बीघे की चरागाह की जमीन पर कर लिया था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, 25 बीघे की चरागाह की जमीन पर कर लिया था कब्जा
Wed, 17 Sep 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
कब्जामुक्त कराई गई जमीन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के नारामऊ स्थित हाईवे सिटी से सटी 100 करोड़ रुपये की चरागाह की जमीन को प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त करवाया। चला दिया। किसी ने विरोध नहीं किया। टीम ने खाली जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया है। तहसीलदार विनय कुमार ने बताया कि कमिश्नर के पास आई शिकायत की जांच के लिए केडीए उपाध्यक्ष और एडीएम वित्त के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
कब्जामुक्त कराई गई जमीन
- फोटो : अमर उजाला
टीम के साथ लेखपालों ने मौके पर नक्शे की जांच की तो पता चला कि हाईवे सिटी में चरागाह और बंजर भूमि की करीब 25 बीघा जमीन के चारों तरफ बाउंड्री बनवाकर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जामुक्त कराई गई जमीन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तहसीलदार की अगुवाई में टीम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
