{"_id":"6a53d668b76b8e1c7306129e","slug":"kanpur-builder-arrested-for-threatening-to-kill-industrialist-singhania-and-demanding-extortion-money-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: उद्योगपति सिंहानिया को जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने के मामले में बिल्डर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: उद्योगपति सिंहानिया को जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने के मामले में बिल्डर गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 11:31 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:31 PM IST
सार
Kanpur News: मामले में चार जुलाई को फजलगंज थाने में पांच नामजद और 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी अनूप अस्थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उद्योगपति शरदपत सिंहानिया से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फजलगंज पुलिस ने बिल्डर अनूप अस्थाना को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्वरूपनगर के रतन भवन अपार्टमेंट स्थित घर के पास से पकड़ा गया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस उसके बेटे सुयश अस्थाना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पांच नामजद समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज है। पिता-पुत्र नामजद हैं।
कालपी रोड राधाकुंज निवासी उद्योगपति शरदपत सिंहानिया ने चार जुलाई को फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 22 सितंबर 2025 की सुबह भतीजे प्रणवपत सिंहानिया व बिल्डर अनूप अस्थाना, सुयश अस्थाना, बार के पूर्व अध्यक्ष नरेशचंद्र त्रिपाठी, बृजेंद्रनाथ मिश्रा आदि जबरन उनके घर में बने कार्यालय में घुस आए। सभी ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर संपत्ति नाम करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने उन्हें पीटा और कार्यालय में रखी कीमती घड़ी चोरी कर ली।

Trending Videos
उन पर हर माह एक लाख रुपये रंगदारी देने का दबाव भी बनाया। आरोप है कि नरेश चंद्र त्रिपाठी ने स्वयं को कट्टा गुरु बताते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर चलते वह लाखों रुपये रंगदारी में दे चुके हैं। रिपोर्ट में लिखा था कि रंगदारी वसूली नहीं रुकी तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बिल्डर अनूप अस्थाना को स्वरूपनगर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।