Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BSF jawan unleashes fury on father drags him along the highway and rains blows with a lathi

Kanpur: बीएसएफ जवान ने पिता को बेरहमी से पीटा, हाईवे पर घसीटा और बरसाई लाठियां, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 05:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 26 Jun 2026 05:15 PM IST
सार

Kanpur News: महराजपुर में बीएसएफ जवान बेटे पर जमीन के लिए पिता को लाठियों से पीटने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur BSF jawan unleashes fury on father drags him along the highway and rains blows with a lathi
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बीएसएफ सेना का जवान अपने ही पिता को बीच हाईवे पर लाठिया बरसाते और घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

पुरवामीर के रहने वाले रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व. रामप्यारे गुप्ता उम्र करीब 55 वर्ष ने बताया कि उनका मंझिला बेटा सर्वेश बीएसएफ में है, जो छुट्टियों में आकर जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाते है और विरोध पर बुरी तरह से लाठियों से पीटते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे
पीड़ित ने बताया कि तीन दिनों से लगातार थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह होमगार्ड कमांडर से रिटायर है। लड़कों की वजह से वह परेशान है। पिटाई के निशान पूरे शरीर पर हैं।

विज्ञापन

बेटे से ही जान का है खतरा
मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मुझे छोड़ा गया। आए दिन मारपीट की जाती है, पिता ने बेटे से ही जान का खतरा बताया है। महराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed