फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brothers clashed over land, injuring four, two in critical condition

Kanpur: जमीन के विवाद में भाइयों में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Brothers clashed over land, injuring four, two in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सचेंडी के बिनौर गांव में जमीन के विवाद में बुधवार रात सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र से उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। बिनौर निवासी 45 वर्षीय मनोज के मुताबिक वह आठ भाई हैं। सभी अल-अलग रहते हैं। उनके बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार रात उनके भाई अशोक, दउवा, नन्हू, भतीजा शंकर, छोटू, उनकी पत्नी सरोजनी व परिवार की चंचल ने उन पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन


बचाने आई उनकी पत्नी सोनी, भाई सुनील और उसकी पत्नी गुड़िया पर भी जानलेवा हमला किया। मनोज और सुनील को गंभीर चोटें आई हैं जबकि गुड़िया और सोनी भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को कल्याणपुर सीएचसी लेकर पहुंची जहां सुनील और मनोज की हालत गंभीर बताकर डाॅक्टर ने उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed