फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brother of SP MLA Irfan Solanki scuffles, video goes viral

कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने की हाथापाई, वीडियो वायरल, बोले बड़े भाई की हैसियत से मारा थप्पड़

Fri, 10 Sep 2021 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 07:24 PM IST
सार

विधायक इरफान सोलंकी के फुफेरे भाई फैज और सैफी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्साया फैज एक रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया था। इरफान ने अपने छोटे भाई रिजवान को फैज को बुलाने के लिए भेजा। उसके साथ गनर भी गया।

विज्ञापन
Kanpur: Brother of SP MLA Irfan Solanki scuffles, video goes viral
सपा विधायक के भाई ने की हाथापाई, वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान का फुफेरे भाई के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें रिजवान के साथ इरफान का गनर भी है। जांच में आपसी विवाद निकला। पुलिस कमिश्नर ने नियमों का उल्लंघन करने पर गनर को विधायक की सुरक्षा से हटाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


विधायक इरफान सोलंकी के फुफेरे भाई फैज और सैफी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गुस्साया फैज एक रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया था। इरफान ने अपने छोटे भाई रिजवान को फैज को बुलाने के लिए भेजा। उसके साथ गनर भी गया।
विज्ञापन


 

इस दौरान फैज जब आने से आना कानी करने लगा तो रिजवान ने थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।

अभी भी जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि पुलिसकर्मी विधायक की सुरक्षा में तैनात है। जबकि वीडियो में वह विधायक के भाई के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था। ये नियम का उल्लंघन है। इसलिए गनर को हटाने का निर्णय लिया गया है। 

फूफी के बेटों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिससे फैज नाराज होकर रेस्टोरेंट में बैठ गया था। मैंने अपने छोटे भाई रिजवान को रेस्टोरेंट भेजकर फैज को बुलाया था। ताकि दोनों को गले लगवाकर विवाद खत्म करवा दें। रिजवान ने बड़े भाई की हैसियत से उसको थप्पड़ मारा था। कोई विवाद नहीं है, बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
इरफान सोलंकी, सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed