फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bridges will built on  Ishan River in Bilhaur and Pandu River in Shishupur  government approving a DPR

Kanpur: बिल्हौर में ईशन नदी और शिशुपुर में पांडु नदी पर बनेंगे पुल, शासन ने 35 करोड़ की DPR को दी मंजूरी

Tue, 21 Oct 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर में ईशन नदी और शिशुपुर-शाह के बीच पांडु नदी पर जल्द ही दो पुलों का निर्माण होगा, जिससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 35 करोड़ से अधिक लागत वाले इन पुलों के डीपीआर को शासन की सहमति मिल गई है और जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Kanpur Bridges will built on  Ishan River in Bilhaur and Pandu River in Shishupur  government approving a DPR
पांडू नदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर में ईशन नदी और शिशुपुर-शाह में पांडु नदी पर पुल बनेंगे। सेतु निगम ने निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन ने भी दोनों प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइलें व्यय वित्त समिति को भेजे दी हैं। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुलों के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार बिल्हौर तहसील के ग्राम बिर्रा खानपुर में ईशन नदी पर 107.08 मीटर लंबा पुल, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य और अतिरिक्त पहुंच मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निर्माण की अनुमानित लागत 17.38 करोड़ रुपये है। पुल बनने से रसूलाबाद से मकनपुर, बिल्हौर, देहवा जुड़ जाएगा। जीटी रोड से बकोठी क्राॅसिंग से मकनपुर, देहवा, बिल्हौर जुड़ जाएगा।

विज्ञापन

अनुमानित लागत 17.60 करोड़ रुपये
मकनपुर की तरफ यह मुख्य जिला मार्ग 85सी को जोड़ेगा। बिर्राखानपुर साइड में जीटी रोड से बकोठी को जोड़ेगा। इसी तरह ग्राम शिशुपुर-शाह के मध्य पांडु नदी पर 71.78 मीटर पुल, संपर्क मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों से संबंधित निर्माण कार्यों की अनुमानित लागत 17.60 करोड़ रुपये है। इस पुल के बनने से शिशुपुर की तरफ रामपुर मोड़ पर नर्वल से जहांनाबाद मार्ग पर जुड़ेगा और ग्राम शाह की तरफ घाटमपुर जाने वाले मार्ग से जुड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed