{"_id":"6a9a5887a8bfae6e9704850e","slug":"kanpur-bridge-submerged-due-to-rising-water-levels-in-the-pandu-river-yet-people-are-crossing-at-great-risk-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनका गांव में जानलेवा लापरवाही, पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, फिर भी जोखिम उठाकर निकल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनका गांव में जानलेवा लापरवाही, पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, फिर भी जोखिम उठाकर निकल रहे लोग
Fri, 04 Sep 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:05 AM IST
सार
Kanpur News: पनकी क्षेत्र स्थित पनका गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे गांव को जोड़ने वाला पुल पानी में पूरी तरह डूब चुका है। इसके बावजूद स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबे हुए पुल के ऊपर से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उफनती नदी के बीच पानी में डूबे पुल को पार कर रहे ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के पनकी क्षेत्र के पनका गांव में इन दिनों गंभीर हादसा किसी भी वक्त सामने आ सकता है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते पांडु नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है, जिसके कारण गांव का मुख्य संपर्क मार्ग यानी पुल पानी में पूरी तरह डूब गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना इस जलमग्न पुल को पार करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडु नदी में उफान आने से पनका गांव का यह पुल कई फीट पानी के नीचे समा चुका है। पुल के ऊपर तेज रफ्तार में पानी बह रहा है, जिससे रास्ते का अंदाजा लगाना पूरी तरह असंभव हो गया है।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद नहीं किया
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने या वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण उन्हें मजबूरी में इस जानलेवा रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद अभी तक स्थानीय प्रशासन या पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद नहीं किया गया है, और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं।