{"_id":"6ac8c5522ee014322802b254","slug":"kanpur-brazen-display-of-muscle-power-in-front-of-police-youth-brutally-beaten-and-dragged-dispute-over-drain-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस के सामने दबंगई, नाली विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा, घसीटकर ले जाने का किया प्रयास, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस के सामने दबंगई, नाली विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा, घसीटकर ले जाने का किया प्रयास, उठे सवाल
Fri, 09 Oct 2026 04:13 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:13 PM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास में नाली को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को सड़क पर बेरहमी से पीटा और जमीन पर घसीटकर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है। यहां नाली के विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के सामने ही एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर युवक को सड़क पर पटक दिया, बेरहमी से पीटा और घसीटकर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी नजर आई। पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आवास विकास में नाली के पानी की निकासी को लेकर पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। सूचना पर विवाद शांत कराने कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
लेकिन पुलिस के पहुंचते ही दबंग और अधिक आक्रामक हो गए। उन्होंने कानून-व्यवस्था की परवाह किए बिना पुलिस के ठीक सामने पीड़ित युवक पर हमला कर दिया। दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा और जमीन पर गिराकर घसीटने की कोशिश की, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।