Kanpur: बालक ने मानसिक विक्षिप्त नाबालिग के साथ किया कुकर्म, CCTV में पकड़ते दिखा…पुलिस जांच में जुटी
Kanpur News: कल्याणपुर में एक बालक ने मानसिक विक्षिप्त बच्चे के साथ घर में खड़ी कार में कुकर्म किया। पीड़ित की मां ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज में भी साक्ष्य मिले हैं।
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर के एक मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बालक पर नौ साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे के साथ कुकर्म करदिया। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपी को उसके घर में खड़ी कार के अंदर अपने बेटे के साथ गलत हरकत करते हुए देखा।
पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पति एक डेयरी में काम करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मंगलवार को करीब 11:30 बजे, जब वह घर का काम निपटा कर बाहर निकलीं, तो उनका बेटा गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली।
कार के अंदर कर रहा था गलत हरकत
पड़ोस की एक महिला ने बताया कि सामने वाले घर में एक बालक उनके बेटे को पकड़ कर ले गया है। वहां जाकर देखा, तो आरोपी बेटे के साथ कार के अंदर गलत हरकत कर रहा था। उसके खून भी निकल रहा था। तभी उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास पूछताछ की और बगल वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं। कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।