फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Booking a doctor's appointment proves costly; six lakh rupees siphoned off from account

कानपुर: डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेना पड़ा महंगा, खाते से छह लाख पार

Wed, 07 Oct 2026 10:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 07 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Booking a doctor's appointment proves costly; six lakh rupees siphoned off from account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फजलगंज के गड़रियनपुरवा निवासी बलबीर सिंह को इंटरनेट पर डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने की जानकारी करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने डॉक्टर का स्टाफ बनकर उनसे एप इंस्टॉल कराया और दो दिन में खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बलबीर ने बताया कि चार अक्तूबर को वह शहर के एक वरिष्ठ डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका इंटरनेट पर खोज रहे थे। गूगल पर मिले नंबर पर कॉल करने के बाद उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने अप्वाइंटमेंट के लिए लिंक भेजकर एप इंस्टॉल कराया। नाम-पता दर्ज करने के बाद तीन बार में खाते से चार लाख और अगले दिन दो लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर मैसेज देखने पर ठगी का पता चला। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रकम मुंबई के मोहम्मद सरवार और कोलकाता के मोहम्मद जीशान के खातों में ट्रांसफर हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed