फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur body of young man found floating under culvert of Chhamak drain suspicion of murder and throwing body

Kanpur: छमक नाली की पुलिया के नीचे उतराता मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच शुरू

Sat, 27 Sep 2025 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 11:18 AM IST
सार

Kanpur News: नेतुआ गांव में छमक नाली पुलिया के नीचे बाढ़ के पानी में एक करीब 42 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव पर चोटों के निशान होने के कारण स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Kanpur body of young man found floating under culvert of Chhamak drain suspicion of murder and throwing body
पुलिया के नीचे उतराता मिला युवक का शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नेतुआ गांव के मोड़ पर छमक नाली पुलिया के नीचे बाढ़ के पानी में शुक्रवार को सुबह करीब 42 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच-छह दिन पुराना लग रहा। पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, इलाकाई लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

छमक नाली पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह युवक का शव उतराता देखकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक ने काला हाफ लोअर व टीशर्ट पहन रखी है। शरीर पर चोेटों के निशान भी देखे गए है।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, लोगों में चर्चा है कि जिस जगह बाढ़ का पानी भरा है, वहां पांच से सात फीट की गहराई है और यहां कम लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में संभव है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया हो। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि हो सकता है कि युवक नशे की हालत में यहां आया हो और डूबने से उसकी मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed