{"_id":"6a24236fbca3c6f1120d9ac2","slug":"kanpur-body-of-congress-leader-s-engineer-son-found-hanging-in-hotel-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होटल में फंदे से लटका मिला कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव, CCTV फुटेज में दिखी महिला मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होटल में फंदे से लटका मिला कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव, CCTV फुटेज में दिखी महिला मित्र
Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
सार
Kanpur News: घटना किदवई नगर के अमन पैराडाइज होटल की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक होटल की फुटेज में महिला मित्र के साथ आते व जाते दिखा।
विज्ञापन
मोहम्मद गयाश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साकेतनगर स्थित अमन पैराडाइज होटल में शनिवार को कांग्रेस नेता हाजी मो. फजल खान के इंजीनियर बेटे मो. गयाश (32) का शव फंदे से लटका मिला। वह परिजन से दोस्तों संग जाने और रात में घर न लौटने की बात कहकर निकला था। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तलाक महल निवासी मो. गयाश दिल्ली स्थित निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह पिछले छह माह से वर्क फ्राॅम होम के चलते घर पर ही थे। परिजन के अनुसार गयाश शुक्रवार शाम रात को न लौटने की बात कहकर निकले थे। रात को वह साकेतनगर स्थित होटल में रुके। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे होटलकर्मी कमरे में पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। पुलिस ने पहुंचकर मास्टर-की से कमरे का गेट खुलवाया तो गयाश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला।

Trending Videos
होटल में महिला के साथ पहुंचा था
होटल प्रंबधक सौरभ कुमार ने बताया कि गयाश शुक्रवार को एक महिला के साथ होटल पहुंचे थे। रात करीब 7:30 बजे महिला को छोड़ने के लिए होटल से निकले और फिर कमरे में चले गए। रात का खाना उन्होंने ऑनलाइन मंगाया था। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजन ने गयाश के शव के पैर बेड से छूने की बात कहते हुए हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई।

कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट मिला
किदवईनगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया की परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं। पुलिस को कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट मिला है। महिला मित्र से भी पूछताछ की जाएगी। होटल की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।