फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of an unidentified woman found near the Armapur Chhath Puja

कानपुर: अर्मापुर छठ पूजा स्थल के पास मिला अज्ञात महिला का शव, डीसीपी पश्चिम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

Tue, 06 Oct 2026 04:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

Kanpur News: अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित छठ पूजा स्थल के पास मंगलवार सुबह एक लगभग 3 अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। झांसी-कालपी रोड से करीब 500 मीटर अंदर नहर किनारे जलभराव वाले स्थान पर शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Kanpur Body of an unidentified woman found near the Armapur Chhath Puja
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अर्मापुर के छठ पूजा स्थल के पास मंगलवार सुबह अज्ञात महिला (38) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। झांसी-कालपी रोड से करीब 500 मीटर अंदर नहर किनारे जलभराव वाले स्थान पर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला के शव की सूचना पुलिस को मिली। डीसीपी के साथ एडीसीपी पश्चिम और एसीपी पनकी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के साथ मौत की वजह पता करने में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed