{"_id":"63c244d7983ab86cc80276f1","slug":"kanpur-body-of-a-youth-was-found-in-the-field-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैदान में युवक का लहूलुहान शव मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैदान में युवक का लहूलुहान शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 14 Jan 2023 11:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सुबह सात बजे के करीब थाना पनकी जी ब्लॉक लंका मैदान गंगागंज क्षेत्र में युवक का लहूलुहान शव मिला। शव देख मौके पर क्षेत्रिय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पड़ोसी गंगागंज निवासी चंद्र कुमार शुक्ला ने शव देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक पप्पू (26) इयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पनकी थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या की बात सामने आई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। संदिग्ध लोगों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने आकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन