फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a young man found hanging from a neem tree 100 metres from the village

कानपुर: गांव से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 20 Oct 2026 05:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 20 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Body of a young man found hanging from a neem tree 100 metres from the village
फंदे से लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
पनकी थाना क्षेत्र के बदुआपुर गांव में मंगलवार दोपहर भूरा राजपूत (30) का शव गांव से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम भेज दिया। भूरा प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने पीछे मां, भाई और तीन साल के बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन


पत्नी कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूरा की शादी गांव में किराये पर रहने वाले बाबूलाल की बेटी मुस्कान से हुई थी। कुछ समय पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में उसकी मां, भाई और तीन साल का बेटा है। हालांकि, उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed