फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of a middle aged man found on highway cause of death not clear two papers found in purse

Kanpur: हाईवे किनारे मिला अधेड़ का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पर्स से मिले हैं दो कागज, लिखी थी ये बात

Sat, 07 Jun 2025 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अधेड़ का शव मिला है। उसकी पर्स से दो कागज मिले हैं, जिसमें सास द्वारा पत्नी को विदा न करने की बात लिखी हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Body of a middle aged man found on highway cause of death not clear two papers found in purse
मृतक की फाइल फोटो और पर्स से मिला कागज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली मोड नेशनल हाईवे किनारे स्थित भानु हॉस्पिटल के सामने एक अधेड़ का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंचे पुरवामीर चौकी प्रभारी ने बताया मृत अधेड़ के कपड़ों में मिली पर्स से आधार कार्ड और कुछ कागजात मिले हैं।

विज्ञापन

आधार कार्ड के अनुसार मृत अधेड़ की शिनाख्त विष्णु कुमार (45) पुत्र स्व.बाबूराम निवासी बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर के रूप में हुई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पर्स से दो नोट मिले है, जिसमें जादू टोना से संबंधित चीजें लिखी हुई हैं।

विज्ञापन

कागज में पत्नी को विदा न करने की बात लिखी है
अधेड़ के पर्स से एक और कागज मिला है, उस पर सास पर पत्नी उमा को विदा न करने की बात लिखी है। जानकारी के अनुसार, मृतक विष्णु कुमार की उमा दूसरी पत्नी है। इससे पहले भी एक विवाह हुआ था, वो पत्नी चौथी के बाद से ही मृतक के घर नहीं आई थी।

विज्ञापन

झाड़फूंक भी का भी सहारा ले रहा था अधेड़
दूसरी पत्नी उमा भी करीब एक वर्ष से घर में नहीं आ रही थी। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था, जिसकी वजह से मृतक विष्णु परेशान रहता था। मृतक युवक अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए झाड़फूंक भी का भी सहारा ले रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed