फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP workers clashed over car collision, report filed

कानपुर: कार में टक्कर लगने पर भिड़े भाजपाई, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP workers clashed over car collision, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कानपुर में फजलगंज में सीएनजी पंप पर शनिवार को भाजपाइयों के बीच कार में टक्कर लगने को लेकर विवाद हो गया। मंडल के पदाधिकारी के भाई ने भाजपा कार्यकर्ता (कार चालक) को पीटा। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता सिंहपुर निवासी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि वह शनिवार को फजलगंज सीएनजी पंप पर कार में ईंधन भरवा रहे थे। तभी एक अन्य कार सवार ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इससे उनकी कार में टक्कर हो गई। आरोप है कि भाजपा के मंडल पदाधिकारी संतोष सिंह के कार सवार भाई विशाल सिंह ने गालियां दीं। नीचे उतर कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। संतोष व अन्य लोग भी पहुंच गए और उन्होंने भी पीटा। पुलिस ने विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद अन्य लोगों के नाम भी शामिल करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed