फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP's Seva Abhiyan will run for 15 days, enlightened conferences will also be held

Kanpur: 15 दिन तक चलेगा भाजपा का सेवा अभियान, प्रबुद्ध सम्मेलन भी होंगे

Mon, 08 Sep 2025 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP's Seva Abhiyan will run for 15 days, enlightened conferences will also be held
भाजपा सेवा पखवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच भाजपा सेवा पखवाड़ा चलाएगी। इसे लेकर रविवार को पार्टी की तीनों इकाइयाें उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण की ओर से अलग-अलग कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

जरीब चाैकी स्थित जीटी रोड पर हुई उत्तर इकाई की कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस को सेवा भाव से जोड़ा गया है। इस माैके पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध सम्मेलन, प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी, स्वदेशी मेला व दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्क्ष अनिल दीक्षित ने की। इस माैके पर महापाैर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, पूर्व अध्यक्ष सुनील बजाज, दिनेश राय,अनूप अवस्थी, विजय सेंगर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


 

Kanpur: BJP's Seva Abhiyan will run for 15 days, enlightened conferences will also be held
भाजपा सेवा पखवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण इकाई की बैठक में युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाने के साथ बूथ स्तर पर पार्क, मंदिर, देवालय, विद्यालय, अस्पतालों में स्वच्छता अभियान का संकल्प लिया गया। बैठक जिलाध्यक्ष शिवराम के नेतृत्व में हुई। बैठक में रघुनंदन भदौरिया, कौशल किशोर दीक्षित, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी माैजूद रहे। इसी तरह ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा, मतदाता पुनरीक्षण एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में रविवार को बैठक हुई। इस दाैरान प्रभारी राधेश्याम पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे सहित कई पदाधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed