फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: BJP leaders accuse two officers of irrigation department of abusing

kanpur: भाजपा नेताओं ने सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों पर लगाया गाली गलौज का आरोप

Sun, 24 Jul 2022 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Jul 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
kanpur: BJP leaders accuse two officers of irrigation department of abusing
सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों पर लगाया गाली गलौज का आरोप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के अनुसूचित जाति के तीन नेताओं ने सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों पर गाली गलौज  का आरोप लगा शिकायत की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाली गई इस शिकायत को लेकर विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। पार्टी के अनुसूचित मोर्चा देहात इकाई के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश संखवार, ब्लॉक प्रमुख मलासा स्वतंत्र पासवान और मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण कुरील ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन लोअर गंगा कैनाल मो. यासीन खान और सहायक अभियंता प्रथम हरिओम शर्मा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का सिंडीकेट बना सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि जब अधिकारियों से कानपुर देहात में मिट्टी चोरी और किसानों से अवैध पैसा लेने के संबंध में व्यक्तिगत जाकर बात की तो अधिकारियों ने अभद्रता की। वहीं, एक्सईएन यासीन खान ने उन पर लगे आरोप गलत बताए। खान ने बताया कि उन्होंने सहायक अभियंता से भी इसके विषय में पूछा, लेकिन न तो वह और न ही सहायक अभियंता शिकायत करने वालाें को जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed