{"_id":"63822200562013166369dfcd","slug":"kanpur-bjp-leader-arrested-in-connection-with-bouncer-death-in-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हर्ष फायरिंग में बाउंसर की मौत के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हर्ष फायरिंग में बाउंसर की मौत के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो साथी फरार
Sat, 26 Nov 2022 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में टाटमिल स्थित रॉयल गार्डेन में शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बाउंसर मोहम्मद सादिक कुरैशी (35) की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को भाजयुमो के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस ने मामले में बाउंसर के छोटे भाई मोहम्मद साजिद कुरैशी की तहरीर पर बीजेपी नेता समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।
हरबंशमोहाल के सुतरखाना निवासी भाजपा नेता रामजी गुप्ता के छोटे भाई रजत की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में रशियन युवतियां डांस कर रही थीं। पुलिस के अनुसार इस दौरान बीजेपी नेता रामजी गुप्ता व उनके साथी पंकज तिवारी व आशू ने युवतियों संग डांग करते हुए हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहां सुरक्षा में तैनात बाउंसर मोहम्मद सादिक कुरैशी व उनके साथी हिमांशु, अरबाज, नसीम और अम्मार ने इसका विरोध करते हुए तीनों को दूर हटने को कहा। इससे नाराज रामजी और उनके साथियों ने जबरन हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान रामजी गुप्ता के असलहे से निकली गोली ने सादिक की पीठ और पसलियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को रामजी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शनिवार को सादिक का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

हर्ष फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस भी दर्ज किया गया है, मौके पर शांति है। मैरिज हॉल के लाइसेंस को लेकर भी जांच को कहा गया है और संबंधित विभाग को भी पत्र भेजने के लिए कहा गया है। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर