फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur birthday

तुम जियो हजारों साल साल के दिन हों...

Wed, 25 Mar 2015 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
 kanpur birthday
अद्भुत, अद्वितीय, अकल्पनीय.... कानपुर का जन्मदिन, 212 किलो का बर्थडे केक और हजारों शहरियों का हुजूम, जब कल्पनाएं साकार होती हैं तो कितना खूबसूरत आकार लेती हैं, यह नजारा मंगलवार को मोतीझील में देखने को मिला। महीने भर से चल रहीं तैयारियां और कार्यक्रमों की शृंखला मुख्य आयोजन के पड़ाव पर पहुंची तो शहर झूम गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, अमर उजाला और यूपीएसआईडीसी के सहयोग से कानपुर की 212वीं  वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह कभी न भूलने वाली सुखद यादें दे गया। हजारों शहरियों ने हैप्पी बर्थडे टू यू ‘कान्हेपुर’ बोलकर अपने कनपुरिया होने का परिचय दिया।  मोतीझील का ग्राउंड हजारों कनपुरियों की भीड़ से पटा था।
विज्ञापन


40 फुट लंबा, तीन फुट चौड़ा और चार फिट ऊंचा केक जिसने देखा, बस देखता ही रह गया। अमां गुरु मान गए, आई गजब, अबे पूरी फोटू ले केक की, कौउन बनाइस और न जाने ऐसे कितने कनपुरिया स्टाइल के बोल सुनाई देते रहे। केक में अमर उजाला आफिस, गंगा बैराज, अपर क्रस्ट, जेके टैंपल, लाल इमली, रेलवे स्टेशन, ट्रैक, ट्रेन, घंटाघर, चर्च, हास्पिटल, जेड स्क्वायर, ग्रीन पार्क को चीनी और क्रीम से बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब अवाक थे, क्या केक ऐसा भी होता है?  इतना बड़ा केक तो आज तक नहीं देखा। फेसबुक का कवर पेज बनाने के लिए तो किसी ने व्हाट्स एप की ‘डीपी’ बनाने के स्टाइल से केक के साथ फोटो खिंचाई।  घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 7:30 बजाए, केक मोमबत्तियों से रोशन हो गया।

महापौर पं कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, डीएम डॉ रोशन जैकब, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने केक काट कर कानपुर के जन्मोत्सव की शुरुआत की। केक काटते ही पूरा पंडाल हैप्पी बर्थडे टू यू कानपुर से गूंज उठा। केक काटने के बाद तो ग्रीनपार्क में मैच जैसा नजारा हो गया।

कनपुरिए अपने बिंदास अंदाज, बेबाक बोल, बम-बम बकैती, जहां हम खड़े होते हैं, लाइन वहीं शुरू होती है जैसी स्टाइल से आगे बढ़े। केक बांटने वाले भी कनपुरिया थे सो ‘जइसा माथा वइसा तिलक’। आराम से केक बंट गया। इसके बाद दीपाली साठे और अमित गुप्ता ने  शहरियों को अपने मीठे गले से संगीतपान कराया। 


एक के   बाद एक धमाली गाने पर शहरी देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर पं केए दुबे पद्मेश, विजय कपूर, सीएमआर डॉ आरपी यादव, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ नवनीत कुमार, डॉ प्रवीण कटियार, पीएसआईटी डायरेक्टर प्रणवीर सिंह, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास  मौजूद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed