फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike rider dies after being crushed by tractor

Kanpur: ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज सामने आए

Tue, 02 Jul 2024 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bike rider dies after being crushed by tractor
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा नदीहा रोड पर सोमवार सड़क किनारे खड़े युवक के गिरने और तभी एकाएक बोरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे कुचलते हुए गुजर जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बिल्हौर केशव तिवारी ने बताया कि अर्जुनपुर शिवराजपुर निवासी बीना ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जुलाई को उनके पति मुकेश अपने रिश्तेदार रिंकू संग उत्तरीपुरा आए थे। शाम करीब 4ः40 बजे नदीहा रोड पर एक अनियंत्रित बोरा लदा ट्रैक्टर ट्रॉली उनके पति को कुचलते हुए निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित बीना ने तहरीर में ट्रैक्टर चालक सोनू राठौर के चलाने की बात भी कही है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में खंगाले गए, जिसमें कई साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed