फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike collided with divider after being hit by a vehicle, young man died

Kanpur: वाहन की टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 02 Jun 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Bike collided with divider after being hit by a vehicle, young man died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीटी रोड पर नारामऊ चुंगी के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक बेकाबू होकर डिवाडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर के होरा बांगर निवासी विमलेश द्विवेदी नगर निगम में लिपिक है। उनका बेटा शिवम उर्फ लैंडी (30) क्षेत्र में गिफ्ट की दुकान चलाता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम शिवम बाइक से आईआईटी गेट के पास एक दुकान से ममोज लेने गया था। वहां से घर वापस लौटते समय नारामऊ चुंगी के पास तेज रफ्तार वाहन शिवम की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बेकाबू हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे शिवम घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सर्वोदयनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम के परिवार में मां ममता द्विवेदी और पत्नी महिमा के अलावा दो बेटे ओम और वीर हैं। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर शिवम की बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed