फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bharat Park will be transformed, swings and open gym equipment will be installed

Kanpur: भारत पार्क की बदलेगी सूरत, झूले व ओपन जिम के उपकरण लगेंगे

Wed, 12 Feb 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 09:53 PM IST
सार

Kanpur News: आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत महापौर ने आवास विकास, हंसपुरम के वार्ड 22 में शिविर लगाया।

विज्ञापन
Kanpur: Bharat Park will be transformed, swings and open gym equipment will be installed
महापौर ने आवास विकास, हंसपुरम के वार्ड 22 में लगाया शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने आवास विकास हंसपुरम के वार्ड-22 सेक्टर-बी स्थित भारत पार्क में समाधान शिविर लगाया। स्थानीय लोगों की मांग पर महापौर ने जल्द पार्क में झूले और ओपन जिम के उपकरण लगवाने का आश्वासन दिया। शिविर में कुछ लोगों ने भारत पार्क में अवैध कब्जों की शिकायत की। कहा कि कब्जों की वजह से टहलने और बच्चों को खेलने में असुविधा होती है। महापौर ने शिविर में मौजूद अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश को सभी अवैध कब्जे हटाकर इसे आदर्श पार्क बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


महापौर के अनुसार वार्ड में सबसे बड़ी समस्या नाले-नालियों में गंदगी, जलभराव की थी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को सफाई की निगरानी और समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। शिविर में आईं 22 समस्याओं में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बदौश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed