फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Befriended a girl through Instagram, misdeed with girl in a hotel

Kanpur: इंस्टाग्राम के जरिए युवती से की दोस्ती, होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Befriended a girl through Instagram, misdeed with girl in a hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये पहले युवती से दोस्ती की। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कल्याणपुर क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि छह माह पहले बेटी की दोस्ती देवांश सिंह नाम के युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद वह दो और दोस्तों से दोस्ती का दबाव बनाने लगा। इस पर बेटी ने देवांश को ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि देवांश ने बेटी को फोन कर कल्याणपुर के एक होटल में बुलाकर दोनों के बीच हुई चैटिंग डिलीट करने को कहा। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। बेटी के आपबीती बताने पर जब उन्होंने देवांश को कॉल किया तो उन्हें भी धमकी भरे मैसेज भेजे और गालीगलौज की। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि देवांश के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed