फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Beer is being prepared from ragi and jowar in NSI's nano brewery

Kanpur: एनएसआई की नैनो ब्रीवरी में रागी, ज्वार से तैयार हो रही बियर

Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Beer is being prepared from ragi and jowar in NSI's nano brewery
बियर उत्पाद दिखातीं निदेशक प्रोफेसर सीमा परोहा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट की नैनो ब्रीवरी में रागी और ज्वार से पोषक बियर तैयार की जा रही है। बुधवार को इंस्टीट्यूट की निदेशक प्रोफेसर सीमा परोहा ने नैनो ब्रीवरी का मुआयना किया। डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल फर्मेंटेशन एंड एल्कोहल टेक्नोलॉजी पाठयक्रम के तहत नैनो ब्रीवरी इकाई में स्ट्राबेरी, लेमन, ऑरेंज, चॉकलेट फ्लेवर में मिलेट से पोषक बीयर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिस्टिलरी उद्योग में आसानी से सेवा के अवसर मिल जाते हैं। बताया गया कि हाल के दिनों में क्रॉफ्ट बियर उद्योग ने गति पकड़ी है। बियर की कई किस्में सामने आई हैं। चीनी युक्त कोई भी पदार्थ स्वाभाविक रूप से अल्कोहल फर्मेंटेशन से गुजर सकता है। पूरी दुनिया में 100 से अधिक बियर किस्मों का उत्पादन किया जाता है। निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने बताया कि संस्थान भारतीय मिलेट की किस्मों से बियर बनाने का प्रयास कर रहा है। शुरुआती तौर पर सफेद सॉरगम, लाल सॉरगम, पर्ल मिलेट, फिंगर मिलेट और बार्नयार्ड का उपयोग करके बियर बनाने की कोशिश है।
विज्ञापन


अल्कोहलिक पेय पदार्थों के उत्पादन के लिए मिलेट का प्रयोग लाभकारी है। यह स्वस्थ और ग्लूटेन-मुक्त होता है। अपने कच्चे रूप में, बाजरा आहार फाइबर और पॉलीफेनोल से भरपूर होता है। भारतीय मिलेट में कैल्शियम, आयरन आदि जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed