फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Barrage plant closed, 10 lakh people will have to face water crisis

Kanpur: बैराज प्लांट बंद, 10 लाख लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा, इन मोहल्लों में होगी किल्लत

Sat, 17 Sep 2022 09:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 09:02 AM IST
सार

गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र से सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन विजय नगर चौराहे के पास और फजलगंज फायर स्टेशन के सामने टूट गई है। इस वजह से 17 से 19 तारीख तक सिटी से साउथ तक करीब 10 लाख लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur: Barrage plant closed, 10 lakh people will have to face water crisis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जल निगम ने टूटी मुख्य पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए शुक्रवार को गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र बंद कर दिया। इस वजह से 17 से 19 तारीख तक सिटी से साउथ तक करीब 10 लाख लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ेगा। उधर, जलकल विभाग ने प्रभावित मोहल्लों में पानी के टैंकर नि:शुल्क भेजने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


गंगा बैराज स्थित जल शोधन संयंत्र से सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन विजय नगर चौराहे के पास और फजलगंज फायर स्टेशन के सामने टूट गई है। जल निगम की बैराज इकाई के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे तक पानी की आपूर्ति करने के बाद बैराज स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


विजय नगर और फजलगंज फायर स्टेशन के पास 1600 व्यास की मुख्य पाइप लाइन का पानी निकाला जाएगा। इसके बाद मरम्मत होगी। यह कार्य पूरा करने में तीन दिन लगेंगे। इस दौरान बैराज से सिटी और साउथ में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। लोगों से पानी का स्टाक करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में होगी किल्लत
इटावा बाजार, कुरसवां, पटकापुर, हरवंश मोहाल, मोतीमोहाल, शास्त्री नगर, पांडु नगर, गीता नगर, काकादेव, विजय नगर, दादा नगर, गोविंद नगर, बर्रा, निराला नगर, जूही लाल कालोनी, जूही बम्बुरहिया, राखी मंडी, जूही गढ़ा, गोशाला, किदवई नगर आदि।

पानी के नि:शुल्क टैंकर के लिए डायल करें 05122549018
जलकल विभाग की तरफ से पानी संकट वाले मोहल्लों में पानी के टैंकर नि:शुल्क उपलब्ध कराने के बंदोबस्त किए हैं। जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक केपी आनंद के अनुसार इस विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 05122549018 डायल कर पानी संकट की सूचना दी जा सकती है। वहां टैंकर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed