फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bangladeshi Dr. Rizwan's wife Hina Khalid released from jail after 19 months

Kanpur: 19 महीने बाद जेल से रिहा हुई बांग्लादेशी डॉ. रिजवान की पत्नी हिना खालिद, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 26 Jul 2024 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 26 Jul 2024 12:14 AM IST
सार

कानपुर जेल में चार बांग्लादेशी, दो नेपाली और दो नाइजीरियन बंद हैं। 19 महीने बाद बांग्लादेशी डॉ. रिजवान की पत्नी हिना खालिद जेल से रिहा हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Bangladeshi Dr. Rizwan's wife Hina Khalid released from jail after 19 months
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय नागरिक बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान की पत्नी हिना खालिद 19 महीने बाद जेल से शुक्रवार जमानत पर रिहा हो गई। उसे पति रिजवान के साथ 11 दिसंबर 2022 को अवैध तरीके से देश में रहने के आरोप में जेल भेजा गया था। मूलगंज थाने से उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। हिना खालिद पति रिजवान के साथ आर्यनगर के इंपीरियल रेजीडेंस में रह रही थी। रिजवान अभी भी जिला जेल में है।
विज्ञापन


चार साल से इंपीरियल अपार्टमेंट में रह रहा था परिवार
29 साल पहले रिजवान ने शहर के मूलगंज में रहने वाले मोहम्मद खालिद की बेटी हिना से शादी की थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने रिजवान के अलावा उसकी पत्नी, ससुर और दोनों बेटे व बेटी को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस बांग्लादेशी परिवार के मोबाइल और बैंक खातों की भी जांच भी की थी। इंपीरियल अपार्टमेंट में रिजवान 2018 से रह रहा था। सूत्रों का कहना है कि रिजवान के बांग्लादेशी होने की कहानी हिना ने ही किटी में महिला मित्रों को बताई थी और वहीं से यह बात फैलती चली गई।
विज्ञापन

एक नेपाली भी किया गया रिहा
जेल में लंबे समय से विदेशी बंदियों की सूची में शामिल अमन थापा भी बंद था। गुरुवार को उसे भी जमानत पर रिहा किया गया है।

 

वर्तमान में इतने विदेशी बंदी हैं कानपुर जेल में
- नाइजीरिया के एकवार आवेकूटा निवासी मोसिस
- नाइजीरिया के रिवर्स स्टेटर पोर्ट हारकोर्ट के अकपासो इलेमा निवासी मोसिस
- बांग्लादेश का रहने वाला रिजवान
- नेपाल के लहुआरवा निवासी नंद किशोर
- नेपाल के भुटवल निवासी संदीप प्रसाद
- बंग्लादेश में रहने वाली अखी
- बंग्लादेश में रहने वाली नजमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed