फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: bajrang dal worker put up poster of exodus

kanpur: बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लगाया पलायन का पोस्टर, गैर समुदाय के युवकों पर प्रताड़ना का आरोप

Thu, 23 Jun 2022 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Jun 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
kanpur: bajrang dal worker put up poster of exodus
पलायन का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गुजैनी मर्दनपुर निवासी रितिक वर्मा ने दूसरे समुदाय के लोगों से परेशान होकर घर के बाहर पलायन का पोस्टर चस्पा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता है। घर के सामने दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। रितिक के मुताबिक आए दिन ये लोग बजरंग दल में होने के कारण ताने देते हैं।
विज्ञापन


रविवार रात इलाके के रहने वाले अनीस अली, शहंशाह आलम, मेहरूखान, मोहम्मद साहिल सहित मोहल्ले के आठ से दस लोग घर में चापड़ लेकर घुस गए थे। मारपीट कर घर छोड़ने की धमकी दी थी। जिसके बाद रितिक ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बावजूद दबंग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित परिवार ने घर के बाहर मुख्यमंत्री जी हम असुरक्षा के कारण परिवार सहित पलायन कर रहे हैं लिखकर पोस्टर चस्पा कर दिया। एसीपी गोविंदनगर विकास पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वहां दो पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed