{"_id":"67e7f61ddc1c8a615a00ce56","slug":"kanpur-badami-totapuri-arrived-in-the-market-this-time-the-mango-market-will-be-special-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बाजार में आया बादामी-तोतापरी, इस बार खास होगा आम का बाजार, आवक बढ़ने के साथ घटेंगे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बाजार में आया बादामी-तोतापरी, इस बार खास होगा आम का बाजार, आवक बढ़ने के साथ घटेंगे दाम
Sat, 29 Mar 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
बाजार में आया आम
- फोटो : अमर उजाला
बादामी और तोतापरी आम ने बाजार में दस्तक दे दी है। यह आम मार्च में ही आना शुरू होता है। पैदावार भी अच्छी बताई जा रही है। इस बार लोगों को खूब आम खाने को मिलेंगे। पिछले साल ये आम फरवरी में ही आ गया था। थोक मंडी में गुणवत्ता के आधार पर तोतापरी 40-60 रुपये किलो व बादामी आम 80 रुपये किलो है। फुटकर में दोनों के भाव 100- 120 रुपये किलो हैं। मई से दशहरी आम बाजार में आएगा। इसकी फसल भी पिछले साल की तुलना में अच्छी बताई जा रही है।
बाजार में सबसे पहले हैदराबाद और कर्नाटक का बादामी आम आता है। अभी ये आम दिल्ली की मंडी से आ रहा है। फ्रूट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर ने बताया कि पिछले साल हैदराबाद में ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण फल समय से पहले पक गया था और फरवरी में ही बाजार में आ गया था। अभी प्रतिदिन एक या दो गाड़ी आम आ रहा है। एक गाड़ी में 15-20 टन माल होता है। कारोबारी मोहम्मद तैयब ने बताया कि मार्च से लेकर मई के अंतिम तक बादामी और तोतापरी आम की बिक्री होती है। तोतापरी आम की मांग सबसे ज्यादा मैंगो शेक में होती है। इसके बाद उन्नाव व आस पास के जिलों से दशहरी आम आने लगता है।