फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Automatic stairs will be removed from Central's platform number nine

Kanpur: सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर नाै से हटेंगी स्वचालित सीढ़ियां, रेलवे डीआरएम ने किया निरीक्षण

Thu, 17 Apr 2025 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे डीआरएम ने निरीक्षण कर प्लेटफार्म नंबर नाै से स्वचालित व फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां हटाने की मंजूरी दी है। निशान लगवाकर जगह चिह्नित कराई गई।

विज्ञापन
Kanpur: Automatic stairs will be removed from Central's platform number nine
रेलवे डीआरएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन की नई बिल्डिंग में बाधक बनीं प्लेटफार्म नंबर नाै की स्वचालित व फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां हटेंगी। गुरुवार को प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने इसकी मंजूरी दे दी। वह टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। डीआरएम दोपहर करीब एक बजे महानंदा एक्सप्रेस से सेंट्रल पहुंचे। इसके बाद वह प्लेटफार्म नंबर आठ और नाै पर गए।
विज्ञापन



इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से उन्होंने स्वचालित सीढ़ियों व फुट ओवरब्रिज की संरचना को समझा और इन्हें हटाने के लिए हरी झंडी दी। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने जहां से सीढ़ियां हटाई जानी हैं, वहां निशान लगवाए। इसके बाद डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू हो गई है। ट्रेनों में पानी भराकर ही यहां से आगे रवाना करें। यात्रियों को पानी की दिक्कत न हो। डीआरएम स्टेशन पर पांच बजे तक रहे और फिर चौरीचौरा एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। यहां पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, सीआरटी रोमित चतुर्वेदी, वीएन त्रिपाठी, मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल, दूरसंचार इंजीनियर उज्जवल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Automatic stairs will be removed from Central's platform number nine
रेलवे डीआरएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
60-60 दिनों का लिया जाएगा ब्लॉक
सेंट्रल स्टेशन का 767 करोड़ रुपये से पुनर्विकास कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म आठ और नाै पर कॉनकोर्स बनाने के लिए 60-60 दिनों का ब्लॉक होगा। डीआरएम ने औसतन चलने वाली 40-56 ट्रेनों के डायवर्जन और दूसरे प्लेटफार्मों से चलाने पर राय जानी। कहा कि ट्रेनों के डायवर्जन व दूसरे प्लेटफार्मों से चलाने का पूरा ब्योरा एकत्र करें। इस पर जल्द अंतिम फैसला लिया जाएगा।

 

Kanpur: Automatic stairs will be removed from Central's platform number nine
रेलवे डीआरएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कॉनकोर्स के लिए पड़ेगी छत
प्लेटफार्म नंबर आठ व नाै पर कॉनकोर्स बनाने के लिए छत पड़नी है। यहां यात्री और उनके परिजन ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। ट्रेनों की स्थिति के हिसाब से ही प्लेटफार्म पर जाएंगे। इन प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्मों से निकाली जाएंगी। स्टेशन के पुनर्विकास में दो और प्लेटफार्म बढ़ाने पर विचार चल रहा है। अभी 10 प्लेटफार्म हैं, जिनसे ट्रेनें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed