{"_id":"6ad0df8653cb3015dd0456bd","slug":"kanpur-auto-rickshaw-full-of-passengers-overturns-while-trying-to-avoid-a-motorcyclist-four-injured-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोतीझील में बाइक सवार को बचाने में पलटा सवारियों से भरा ऑटो, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोतीझील में बाइक सवार को बचाने में पलटा सवारियों से भरा ऑटो, चार लोग घायल
Thu, 15 Oct 2026 08:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
इसी ऑटो से हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
मोतीझील के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए हैलट पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ऑटो मोतीझील के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार अचानक ऑटो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क पर पलट गया। ऑटो में दबने से सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में ऑटो चालक शुक्लागंज निवासी अरशद अहमद, कोटक महिंद्रा में कार्यरत कानपुर देहात के रूरा दंबूपुरवा की सीता, चुन्नीगंज कर्नलगंज निवासी भोलू और मो.शान शामिल हैं। चारों में से सीता और अरशद को ज्यादा चोटें आईं जिन्हें पुलिस जीप से हैलट लेकर पहुंची। वहीं दो अन्य जख्मी निजी अस्पताल चले गए। स्वरूप नगर पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन