फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Auto driver dies after being hit by a truck

Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।

विज्ञापन
Kanpur: Auto driver dies after being hit by a truck
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान हुए। कानपुर देहात के बसई नौबस्ता शिवली निवासी ऑटो चालक विष्णु कमल (34) मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे ऑटो लेकर जा रहा था।

विज्ञापन



भौंती बीपीसीएल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ट्रक और रेलिंग के बीच दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक दौड़ा रहा था। काफी देर तक दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर तिरछे खड़े रहे। इससे जाम लग गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन


हाईवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोग दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य को निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed