फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Audit officer dies after getting electrocuted

Kanpur: करंट की चपेट में आकर ऑडिट ऑफिसर की मौत, ग्वालियर में कर रहे थे ऑडिट का कार्य

Mon, 14 Apr 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

Kanpur News: करंट की चपेट में आकर ऑडिट ऑफिसर की जान चली गई। नेवी से सेवानिवृत्त होने के बाद ग्वालियर में ऑडिट का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur: Audit officer dies after getting electrocuted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में घर में राजमिस्त्री के प्लास्टर करने के दौरान बल्ब चालू कर रहे ऑडिट ऑफिसर करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वर्ण जयंती विहार निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त कुशपाल सिंह के पुत्र राजेश सिंह (47) नेवी से सेवानिवृत्त होने के बाद ग्वालियर में बैंक और रक्षा प्रतिष्ठानों में ऑडिट का काम करते थे।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी अलका सिंह, बेटा यश प्रताप सिंह और बेटी खुशी सिंह रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक के साले ललित मोहन सिंह ने बताया कि पिता कुशपाल की तबीयत खराब होने के चलते राजेश ग्वालियर से तीन दिन पहले ही घर आए थे। यहां मकान में प्लास्टर का काम चला रहा था। तराई भी चल रही थी जिसके चलते दीवारों में नमी थी। रविवार सुबह राजमिस्त्री ने राजेश से बल्ब चालू करने के लिए कहा। उन्होंने बल्ब चालू करने के लिए तार लगाया ही था, कि करंट की चपेट में आ गए और दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

वीडियो कॉल के जरिये दर्शन करेगी बेटी
साले ललित ने बताया कि बेटी खुशी का वीजा 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में वह आ तो जाती पर वापसी में वीजा का मामला फंस जाता। इस कारण वह नहीं आ पाई। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल से पिता के अंतिम दर्शन करा दिए जाएंगे।


 

परिजनों ने डीप फ्रीजर में रखवाया शव
परिजनों ने बताया कि बेटा रूस से सोमवार रात तक दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इससे पहले ऑडिटर की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने बच्चों के रूस से आने तक के लिए इंतजार करने की गुजारिश की। इस पर शव को डीप फ्रीजर की व्यवस्था कर रखवाया और सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया, फिर दोबारा शव डीप फ्रीजर में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed