{"_id":"6a7a0367bd0d634f0c00c819","slug":"kanpur-audio-of-extortion-demand-between-an-illegal-stand-operator-and-a-vehicle-driver-goes-viral-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवैध स्टैंड संचालक और वाहन चालक के बीच वसूली का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवैध स्टैंड संचालक और वाहन चालक के बीच वसूली का ऑडियो वायरल
Mon, 10 Aug 2026 10:29 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी के रामादेवी चौराहे पर चलने पर चौतरफा अवैध स्टैंड पर टेम्पो और ई रिक्शा से मनमानी रकम वसूली जा रही है। हाल ही में संचालक और एक डग्गामार वाहन चालक के बीच स्टैंड पर वाहन लगाने का सौ रुपये कर देने की बात को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। चौराहे पर लगने वाले चौतरफा जाम का कारण भी अवैध स्टैंड ही हैं। अब वसूली को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें एक डग्गामार वाहन चालक अपना नाम सोनू बताते हुए मुकेश भैया नाम लेते हुए कहता है कि वाहनों से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। इस पर संचालक बोलता है कि नई व्यवस्था लागू हुई है। सभी से 100 रुपये लिया जा रहा है। आगे देखेंगे कि क्या कर सकते हैं। इसी वायरल ऑडियो पर स्टैंड पर ई-रिक्शा चालकों से वसूली करते एक व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे संचालक का गुर्गा बताया जा रहा है। इस वीडियो की भी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। आदर्श व्यापार मंडल की ओर से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को ट्वीट कर अवैध वसूली बंद कराने की मांग की गई है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है।