{"_id":"6af354a20e20eff204015a3c","slug":"kanpur-attempted-robbery-of-20-lakh-on-birhana-road-conspiracy-exposed-immediately-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिरहाना रोड पर 20 लाख की लूट की कोशिश, वारदात होते ही खुल गई साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिरहाना रोड पर 20 लाख की लूट की कोशिश, वारदात होते ही खुल गई साजिश
Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
सार
कर्मचारी ने ही मामा के बेटे के साथ मिलकर लूट की योजना रची थी। स्कूटी में टक्कर मारकर बैग छीनते ही भीड़ ने पकड़ा। पूछताछ में दोनों की भूमिका उजागर हुई।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिरहाना रोड पर मंगलवार शाम करीब 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश होते ही साजिश का खुलासा हो गया। जिस कर्मचारी को कारोबारी ने रुपये लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, वही अपने मामा के बेटे के साथ मिलकर लूट की योजना बना बैठा। दूसरे कर्मचारी की स्कूटी में टक्कर मारकर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की गई, लेकिन वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची फीलखाना पुलिस की पूछताछ में लूट की साजिश का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विशाल खंडेलवाल ने मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे कर्मचारी वीरभान सिंह (41) को करीब 20 लाख रुपये लाने के लिए भेजा था। वीरभान ने रुपये लेकर दूसरे कर्मचारी सोमिल सक्सेना को सौंप दिए। इसके बाद उसने सोमिल की सफेद स्कूटी पर नकदी होने की सूचना अपने मामा के बेटे अवनींद्र सिंह (21) को दे दी। दोनों ने पूर्व में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए रुपये लूटने की योजना बनाई थी। योजना के तहत अवनींद्र ने बिरहाना रोड पर सोमिल की स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
बरामद हुआ बैग
- फोटो : अमर उजाला
सोमिल के गिरते ही रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को दबोच लिया। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही फीलखाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कर्मचारी वीरभान की भूमिका सामने आ गई। लूट की कोशिश के चंद मिनटों में ही पुलिस ने साजिश का खुलासा कर दिया।