फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur athletes won five medals in the Taekwondo Championship

Kanpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Sun, 07 Dec 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur athletes won five medals in the Taekwondo Championship
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से ग्रीनपार्क में आयोजित ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीते।
विज्ञापन


अंडर 21 किलो भार वर्ग में बरेली के विहान प्रताप सिंह ने स्वर्ण, कानपुर के साहिल वर्मा ने रजत पदक जीता। अंडर 25 किलो में कानपुर के प्रतीक ने स्वर्ण, जालौन के युवान ने रजत और यहीं के अमन ने कांस्य पदक जीता। अंडर 50 किलो भार में मैनपुरी के अभिषेक ने स्वर्ण, बरेली के आरव कुमार ने रजत, कानपुर के कौस्तुभ शुक्ला ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वहीं बालिका अंडर 18 किलो भार वर्ग में जालौन की गीतांजलि ने स्वर्ण, कानपुर की राधा ने रजत पदक जीता। अंडर 29 किलो में कौशांबी की कंगना ने स्वर्ण, बरेली की दृष्टि ने रजत और श्रावस्ती की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। अंडर-41 किलो वर्ग में बरेली की सृष्टि ने स्वर्ण और कानपुर की तेजस्वी सिंह ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व सुनील बजाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि पदक विजेताओं को जयपुर में होने वाले नेशनल फेडरेशन कप में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed