फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Atal Bihari Vajpayee birth anniversary was celebrated with exhibitions and service activities

Kanpur: प्रदर्शनी और सेवा कार्यों के साथ मनाई अटल जी की जयंती, 1258 बूथों पर दी पुष्पांजलि…गोष्ठी कर याद किया

Fri, 26 Dec 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Dec 2025 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में अटल जी की जयंती पर प्रदर्शनी और 1258 बूथों पर संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए कोट बांटे गए।

विज्ञापन
Kanpur Atal Bihari Vajpayee birth anniversary was celebrated with exhibitions and service activities
स्व. अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा उत्तर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में अटल जी के जीवन, विचारों और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने अटल जी को भारतीय राजनीति का अजात शत्रु बताया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विज्ञापन

इसमें अटल जी के जीवन के विभिन्न पड़ावों को चित्रों, दस्तावेजों एवं स्मृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसमें सफेद, काला तिल, अलसी , चूड़ा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया गया। वक्ताओं ने अटल जी को भारतीय राजनीति का “अजातशत्रु” बताते हुए उनके समन्वयवादी नेतृत्व, राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर विचार व्यक्त किए। इसके अलावा उत्तर जिले के 1258 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

राहगीरों को चाय एवं ब्रेड का वितरण
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेंद्र मैथानी, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी आदि रहे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी एवं मंडल अध्यक्ष गौरव पांडेय ने सीसामऊ विधानसभा के विभिन्न बूथों पर अटल जी की जयंती मनाई। वहीं रायपुरवा मंडल में आयोजन किया। राहगीरों को चाय एवं ब्रेड का वितरण किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आयोजनों के माध्यम से अटल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Kanpur Atal Bihari Vajpayee birth anniversary was celebrated with exhibitions and service activities
गोवंशों को पहनाया काऊ कोट - फोटो : amar ujala

गायों को ठंड से बचाने के लिए बांटे काऊ कोट
पुनर्नवा फाउंडेशन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भौंती स्थित कानपुर गोशाला सोसाइटी में काऊ कोट बांटे गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने गोवंशों को गुड़ खिलाया। यहां फाउंडेशन की संस्थापक मनीषा बाजपेई, ज्योत्सना मिश्रा, डॉ. प्रज्ञा उपाध्याय, रविंद्र चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, शिवम शुक्ला, मोना गुप्ता, शालू दीक्षित, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed